• Follow Us
Latest News
देहदान अभियान की 321 वीं आहुति।
देहदान अभियान की 320 वीं आहुति।
​देहदान अभियान की वेबसाइट dehdan.com का लोकार्पण
Facebook

“गर्भ में जिनको मार दिया है, उनके लिए लड़ेगा कौन, गूंज रही अब तक कानों में गूंगी चीख सुनेगा कौन।
हृदय मिला है मानव का तो जागो फिर यह उत्तर दो,गर्भपात में मृत बच्चों का तर्पण कार्य करेगा कौन “।।

 

देहदान अभियान एक परिचय-

 

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से कार्य कर रहे युग दधीचि देहदान अभियान के संस्थापक एवम संचालक जे0 के0 कॉलोनी जाजमऊ कानपुर निवासी मनोज सेंगर का देहदान अभियान इस वर्ष अपने बाईसवें वर्ष में है, इस अनूठे अभियान ने पूरे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन हेतु मानवदेह उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है,
विज्ञान स्नातक 58 वर्षीय मनोज सेंगर ने अपनी पत्नी माधवी सेंगर के साथ *आजीवन निःसंतान रहने का संकल्प कर अपना पूरा जीवन समाजहित समर्पित कर दिया है , उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण रहा है देहदान अभियान,
समाज की आस्था को आमूलचूल बदल डालने वाले इस अभियान का प्रारम्भ 15 नवंबर वर्ष 2003 में तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी के आग्रह से हुआ समाज की आस्था को बदलते हुए मनोज वर्ष 2006 में प्रथम देहदान कानपुर देहात डेरापुर से 21 वर्षीय बउआ दीक्षित का कराने में सफल रहे,....Read more

 

युग दधीचि देहदान संस्थान में आपका स्वागत है

मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेते ही प्रथम वर्ष के छात्रों को अपना अध्ययन मानव देह पर शोध करके ही प्रारंभ करना होता है बिना मृत देह जिसे चिकित्सकीय भाषा में केडबर कहते हैं की उपलब्धता के न तो प्रथम वर्ष की पढ़ाई हो सकती है और न निष्णात चिकित्सक ही तैयार हो सकते हैं इस कारण देहदान बहुत जरूरी है
• इच्छुक व्यक्ति को किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज/युग दधीचि देह दान अभियान से संपर्क कर देहदान की सहमति-पत्र भरना होता है।
• इसमें व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद शरीर दान करने की लिखित अनुमति देता है।
• हाँ, केवल मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या रजिस्टर्ड संस्था ही देहदान स्वीकार करती है।
• यह सुनिश्चित करता है कि शरीर का उपयोग वैध और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए हो।

OUR FACILITIES

Awareness Programs

Hospital Coordination

Consent Guidance

Dignity Assurance

ACHIEVEMENTS

युग दधीचि देहदान संस्थान ने अपने समर्पित प्रयासों से देहदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाई है। संस्थान ने अनेक सफल देहदान संपन्न कराकर चिकित्सा शिक्षा को सहयोग दिया तथा दानदाता परिवारों का विश्वास अर्जित किया। गरिमा, पारदर्शिता और मानवता के मूल्यों के साथ यह संस्थान निरंतर समाज सेवा में अग्रसर है।

4079

Pledge Forms

321

Body Donation

1530

Eye Donation

21

Medical College
 

WHAT PEOPLE SAY

Feedback About Our Testimonials